Brad Pitt and Angelina Jolie divorced: ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की तलाक का गवाह बना 2024, ये सितारें भी हुए अलग...

Global Bharat 31 Dec 2024 04:52: PM 3 Mins
Brad Pitt and Angelina Jolie divorced: ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की तलाक का गवाह बना 2024, ये सितारें भी हुए अलग...

Brad Pitt and Angelina Jolie divorced: हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट (Brad Pitt Divorce) और एंजेलिना जोली (Angelina Jolie Divorce) आठ साल की कानूनी लड़ाई के बाद तलाक ले रहे हैं. दोनों ने तलाक के समझौते को अंतिम रूप दे दिया. 'वैरायटी' की रिपोर्ट के अनुसार हॉलीवुड की इस जोड़ी ने अपनी शर्तों को अंतिम रूप देते हुए 30 दिसंबर को अलग होने के शर्तों पर हस्ताक्षर कर दिए. अभिनेत्री के वकील जेम्स साइमन ने कहा कि आठ साल से अधिक समय पहले, एंजेलिना ने मिस्टर पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी. जोली ने 19 सितंबर 2016 को पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी.

उन्होंने और बच्चों ने मिस्टर पिट के साथ साझा की गई सभी संपत्तियों को छोड़ दिया है. उनका फोकस अब परिवार और पीस पर है. उन्होंने आगे बताया कि यह आठ साल पहले शुरू हुई एक लंबी प्रक्रिया का सिर्फ एक हिस्सा है.

सच कहूं तो, एंजेलिना थक चुकी हैं, लेकिन उन्हें अब राहत है कि यह खत्म हुआ. ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ के कलाकारों ने 10 से 15 दिन की जूरी सुनवाई का अनुरोध किया है जिसमें वो समझौते को लेकर किसी भी तरह की दुविधा को दूर करेंगे. 'वैरायटी' के अनुसार दोनों के बीच का विवाद 2016 में सुर्खियों में आया था, जब एक निजी विमान में कथित तौर पर शारीरिक झड़प हुई, जहां पिट ने अपने एक बच्चे का कथित तौर पर “गला दबा दिया” और दूसरे के “मुंह पर मारा था. इस खबर को सबसे पहले ‘पीपल’ पत्रिका ने रिपोर्ट किया था.

यह भी दावा किया गया था कि उन्होंने जोली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. इस घटना के बाद से पिट के खिलाफ एक शिकायत फाइल की गई थी. इसके बाद दोनों के बीच का विवाद गहराता गया. हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने हाल ही में कहा कि उनके लिए मातृत्व के अलावा "कुछ भी मायने नहीं रखता" क्योंकि वह अपने छह बच्चों मैडॉक्स, पैक्स, जहरा, शिलोह और 16 वर्षीय जुड़वां बच्चों नॉक्स और विवियन के प्रति समर्पित हैं. अभिनेत्री ने कहा था, "मातृत्व, मेरी खुशी है. आप मुझसे बाकी सब कुछ छीन सकते हैं... मेरे लिए बाकी कुछ भी मायने नहीं रखता.

एआर रहमान-सायरा बानो

वहीं भारत की बात करें तो इस साल सबसे ज्यादा झटका देने वाली खबरों में से एक था एआर रहमान-सायरा बानो के अलगाव की खबर. म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने शादी के 29 साल बाद पत्नी सायरा बानो के साथ तलाक लेने का फैसला किया. 1995 में रहमान और सायरा बानो शादी की बंधन में बंधे थे. उनके तीन बच्‍चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जयम रवि और आरती (Jayam Ravi Aarti Divorce) भी इस साल तलाक लेने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल हैं. जयम रवि और आरती ने साल 2009 में शादी रचाई थी. शादी के 25 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और सितंबर 2024 में अपने तलाक की घोषणा की.

रजनीकांत के बेटी-दामाद

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'थलाइवा' रजनीकांत के बेटी-दामाद भी इस साल तलाक ले चुके हैं. अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत साल 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों ने साल 2022 में ही अपने अलग होने की घोषणा कर दी थी. 2024 में कोर्ट की तरफ से दोनों को आधिकारिक रूप से तलाक की मंजूरी मिल गई है.

हार्दिक-नताशा स्टेनकोविक

हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक (Hardik Pandya-Natasha Stankovic divorce) ने इसी साल जुलाई, 2024 में अपने तलाक की घोषणा की थी. हार्दिक और नताशा ने चार साल साथ रहने के बाद एक बयान जारी किया था, इसमें चार साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होने की बात कही. दोनों को एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है.

ईशा देओल-भरत तख्तानी

ईशा देओल-भरत तख्तानी (Esha Deol-Bharat Takhtani divorce) ने एक संयुक्त बयान जारी कर अलग होने की जानकारी दी थी. पोस्ट शेयर कर उन्होंने कहा था, “हमने आपसी सहमति के साथ अलग होने का फैसला किया है. हमारे जीवन में इस बदलाव की वजह से हम अपनी बेटियों पर इसका असर नहीं पड़ने देंगे. 

Brad Pitt Angelina Jolie Angelina Jolie divorced Brad Pitt divorced divorced

Description of the author

Recent News