Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह को पटियाला कोर्ट से बड़ी राहत, नाबालिग से यौन उत्पीड़न केस में हुए बरी, लड़की बोली- बहकावे में आकर लगाए आरोप

Rahul Jadaun 26 May 2025 07:18: PM 1 Mins
Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह को पटियाला कोर्ट से बड़ी राहत, नाबालिग से यौन उत्पीड़न केस में हुए बरी, लड़की बोली- बहकावे में आकर लगाए आरोप

Brij Bhushan Sharan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पटियाला कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, कोर्ट ने पूर्व सांसद को नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोपों से बरी कर दिया है. बता दें कि पीड़िता ने कहा है कि उसने ये आरोप लोगों की बातों के दवाब और बहकावे में आकर लगाए थे. जिसके बाद कोर्ट ने इस केस को समाप्त कर दिया है.

नाबालिग ने दिया बयान

दरअसल कोर्ट में खुद को पीड़िता बताने वाली पहलवान ने कहा कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ जो उसने आरोप लगाए थे वो किसी की राजनीतक और भावनात्मक दवाब में आकर ही लगाए थे, जबकि उसके साथ ऐसी कोई भी घटना नहीं घटी है जिससे वो खुद को पीड़िता माने. जब कोर्ट ने इस बयान को सुनात को इसके बाद न्यायालय ने इसे ‘गंभीर परिवर्तनीय साक्ष्य’ मान कर केस को खत्म कर दिया है.

अन्य महिला पहलवानों का चल रहा केस

कोर्ट के हालिया फैसले का पूर्व सांसद और उनके समर्थक स्वागत कर रहे हैं, लेकिन इसके अलावा भी हरियाणा के पहलवानों ने केस किया हुआ है, उस मामले में अभी भी कोर्ट में केस चल रहा है.

Brij Bhushan Sharan Singh Breaking News Letest News Patiala court verdict minor sexual harassment case

Recent News