देवर ने अश्लील वीडियो बनाकर भाभी को ब्लैकमेल किया, महिला ने की आत्महत्या; राजस्थान में संगीन मामला

Amanat Ansari 29 Aug 2026 07:22 PM 1 Mins
देवर ने अश्लील वीडियो बनाकर भाभी को ब्लैकमेल किया, महिला ने की आत्महत्या; राजस्थान में संगीन मामला

धौलपुर (राजस्थान): कंचनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहित महिला ने आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि करीब एक साल से उनके देवर द्वारा अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था. हाल ही में ये सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गईं और उन्होंने अपनी जान दे दी.

मृतका के भाई ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य आरोपी निरंजन उर्फ नरेंद्र (महिला के पति का चचेरा भाई) ने करीब एक साल पहले अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे. इनके वायरल करने की धमकी देकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था और शारीरिक शोषण के भी आरोप हैं.

आरोप है कि मुख्य आरोपी के भाई लक्ष्मण और रविंद्र ने हाल ही में ये फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसके बाद महिला समाज में बदनामी के डर से तनाव में आ गईं. घटना की सूचना पर कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया.

तीनों आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और तकनीकी सबूत जुटा रही है. थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के भाई ने जीजा के साथ तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Dhaulpur Dhaulpur woman suicid Dhaulpur woman suicide

Recent News