पहले वहशियों ने लूटी अस्मत, फिर कानून के रखवाले ने 2 दिनों में 5 बार किया रेप, 50 हजार रुपए रिश्वत ली

Amanat Ansari 16 Nov 2025 10:15: AM 1 Mins
पहले वहशियों ने लूटी अस्मत, फिर कानून के रखवाले ने 2 दिनों में 5 बार किया रेप, 50 हजार रुपए रिश्वत ली

नई दिल्ली: बुलंदशहर के खुर्जा में एक सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर इल्ज़ाम लगा है. गैंगरेप की शिकार हुई महिला का दावा है कि दरोगा ने उसके पति को रिहा करने के एवज में 50 हज़ार रुपए की रिश्वत वसूली और फिर दो दिनों के अंदर पांच बार उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता बार-बार वरिष्ठ अफसरों से गुहार लगा रही है, मगर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा. महिला खुर्जा की रहने वाली है.

उसने शनिवार को SSP दफ्तर में तहरीर दी. बताया कि वह पति के साथ प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी. तीन सहकर्मियों ने उसे किडनैप किया, नशीला पेय पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में जबरन धर्म बदलवाया. पति ने गुमशुदगी की FIR कराई थी. चार दिन बाद जब वह लौटी, तो थाने का दरोगा घर पहुंचा. पति से पूछताछ के बहाने उसे गालियां दीं, थाने ले जाकर मारपीट की.

रिहाई के लिए कोतवाल के नाम पर 50 हज़ार मांगे. रिश्वत मिलने के बाद दरोगा ने महिला को 'सहयोग' करने को कहा, होटल ले जाकर कई बार ज़बरदस्ती की. पीड़िता के मुताबिक दो दिन में पांच बार यह ज्यादती हुई. वह पुलिस कप्तान से लेकर DIG तक शिकायत कर चुकी है, पर कोई सुनवाई नहीं.

तीन दिन पहले DIG के निरीक्षण के दौरान मिलने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने धमकाया कि घर से बाहर निकली तो पति को झूठे केस में फंसाएंगे. आरोपी दरोगा फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है. SP देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच चल रही है. दोषी पाए गए तो सख्त कार्रवाई होगी.

bulandshahar sub inspector rape gangrape

Recent News