बेंगलुरु: आईटी हब बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नामी आईटी कंपनी कैपजेमिनी के एचएएल कैंपस स्थित डे-केयर सेंटर में 2-3 साल के बच्चों के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल हो गया है. इस जघन्य घटना ने पूरे बेंगलुरु में आक्रोश पैदा कर दिया है और पूरे देश में गुस्सा देखा जा रहा है. बेंगलुरु पुलिस आरोपी पर कार्रवाई शुरू कर दी है.
???? Bengaluru Daycare Horror: Five women booked after toddlers were allegedly forced into a washing machine and abused at a daycare. The accused have been taken in for questioning. Investigation is underway.#Bengaluru pic.twitter.com/wQrCdaNl4i
— Smriti Sharmaa (@SmritiSharma_) July 1, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला केयरगिवर्स एक बच्चे को बाथरूम में बंद कर रखती हैं, फर्श पर लिटा कर रोते हुए उसका वीडियो बनाती हैं. एक अन्य क्लिप में बच्चे को टॉयलेट सीट पर बैठाकर उसके मुंह पर टॉयलेट जेट से पानी डाला जा रहा है. बच्चे को फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के ड्रम में भी बैठाकर डराया गया.
29 जून को वायरल हुए इन वीडियोज के बाद पुलिस ने 5 महिला केयरगिवर्स के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. डीसीपी सैदुलु अडावथ ने बताया कि डे-केयर में आने वाले बच्चे आईटी प्रोफेशनल्स के हैं. माता-पिता ड्यूटी के दौरान बच्चों को यहां छोड़ते थे. कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है.
कैपजेमिनी कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है. जांच में पूर्ण सहयोग कर रही है और एहतियात के तौर पर डे-केयर सेंटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि सेंटर का संचालन कंपनी खुद कर रही थी या किसी बाहरी एजेंसी को सौंपा गया था.