नीट छात्रा के साथ हैवानियत की हदें पार, पहाड़ियों पर छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी को गमछे से बांधकर की दरिंदगी

Global Bharat 23 Jul 2026 02:47: PM 1 Mins
नीट छात्रा के साथ हैवानियत की हदें पार, पहाड़ियों पर छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी को गमछे से बांधकर की दरिंदगी

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर बहिलपुरवा थाना क्षेत्र स्थित देवांगना घाटी के जंगलों में घूमने आई एक NEET छात्रा के साथ तीन अज्ञात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.

​पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने सहपाठी (बॉयफ्रेंड) के साथ पहाड़ी पर बैठी हुई थी. इसी दौरान तीन स्थानीय युवक वहां पहुंचे और खुद को वन विभाग का कर्मचारी (वनकर्मी) बताकर दोनों को डराने-धमकाने लगे. जब युवक ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

​आरोप है कि हमलावरों में से एक ने अपने गमछे से छात्रा के साथी के हाथ-पैर कसकर बांध दिए और उसे बेबस कर दिया. इसके बाद बाकी दो आरोपी छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन घसीटकर पास की झाड़ियों में ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

​घटना के बाद किसी तरह छात्रा के साथी ने खुद को बंधनों से मुक्त कराया और बदहवास हालत में पड़ी पीड़िता तक पहुंचा. दोनों ने नीचे आकर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.

 घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने संदेह के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Chitrakoot Gangrape Case ​Devangana Ghati Chitrakoot News ​NEET Student Gangrape Uttar Pradesh ​Chitrakoot Crime News Hindi ​Bahilpurwa Thana Chitrakoot Incident

Description of the author

Recent News