''वीडियो देखने का समय नहीं...'' CJI ने CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार

Amanat Ansari 22 Jul 2026 01:28: PM 1 Mins
''वीडियो देखने का समय नहीं...'' CJI ने CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एस.के. कांत ने तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया. CJI ने याचिकाकर्ता के वकील से साफ कहा, ''हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है... अपना और हमारा समय बर्बाद मत कीजिए.''

मामले की सुनवाई के दौरान वकील ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई कथित पुलिस बर्बरता के वीडियो का हवाला दिया. CJI ने बीच में ही टोकते हुए कहा, ''Thank you very much'' और आगे सुनने से मना कर दिया.

याचिका में क्या था?

याचिका में NEET-UG पेपर लीक, NTA की कार्यप्रणाली और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई जैसे मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की मांग की गई थी. CJP आंदोलन ने जंतर-मंतर पर लंबा धरना दिया है और ‘संसद चलो’ मार्च निकाला था, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था.

CJI का पुराना बयान

गौरतलब है कि CJP आंदोलन का नाम CJI सूर्या कांत के एक पुराने बयान से प्रेरित है, जिसमें उन्होंने बेरोजगार युवाओं को ''कॉकरोच'' कहा था. बाद में CJI ने स्पष्ट किया था कि उनका इशारा फर्जी डिग्री वालों की ओर था. सुप्रीम कोर्ट के इस रुख से CJP समर्थकों में निराशा है, जबकि दिल्ली हाईकोर्ट भी इसी तरह की याचिका पर सुनवाई करने से मना कर चुका है. 

CJP protest CJI Surya Kant Chief Justice Surya Kant on CJP protest

Recent News