''बेतुकी खबरें...'' CJI सूर्या कांत ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की याचिका पर सुनवाई से इनकार की रिपोर्ट को खारिज किया

Amanat Ansari 24 Jul 2026 02:30: PM 1 Mins
''बेतुकी खबरें...'' CJI सूर्या कांत ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की याचिका पर सुनवाई से इनकार की रिपोर्ट को खारिज किया

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत ने CJP प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किए जाने की मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. CJI ने इन्हें बेतुकी और लापरवाह खबरें बताया.

CJI सूर्या कांत ने शुक्रवार को कहा, ''पिछले दो दिनों में पूरी तरह गलत बयान दिया गया कि मामला दायर किया गया था. सुबह 10 बजे तक एक भी पन्ना फाइल नहीं हुआ था. यह सिर्फ एक प्रतिनिधित्व (Representation) था. मैं उसे रिट याचिका कैसे मान लूं?''

क्या हुआ था?

दो दिन पहले एक वकील ने CJI की बेंच के सामने CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के वीडियो का हवाला देते हुए तुरंत सुनवाई की मांग की थी. CJI ने कहा था, ''हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है.'' CJI ने स्पष्ट किया कि कोई औपचारिक याचिका दायर नहीं की गई थी, सिर्फ एक पत्र का जिक्र किया गया था.

उन्होंने मीडिया की रिपोर्टिंग को ''Irresponsible and reckless'' करार दिया. यह बयान CJP आंदोलन और जंतर-मंतर पर हुई घटनाओं के बीच आया है, जहां पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद चल रहा है.

Chief Justice of India Surya Kant Supreme Court CJP protest

Recent News