''फिर बैठना पड़ेगा धरने पर...'' CJP का केंद्र को कड़ी चेतावनी, बिहार-बंगाल में छात्र गिरफ्तारियों पर भड़के

Amanat Ansari 27 Jul 2026 06:40: PM 1 Mins
''फिर बैठना पड़ेगा धरने पर...'' CJP का केंद्र को कड़ी चेतावनी, बिहार-बंगाल में छात्र गिरफ्तारियों पर भड़के

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को सख्त चेतावनी दी है. CJP के प्रवक्ता अशुतोष रंका ने कहा है कि अगर बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIRs वापस नहीं ली गईं और गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो उन्हें फिर से धरने पर बैठना पड़ेगा.

रंका ने X पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसका उल्लंघन हो रहा है. बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दिल्ली और अन्य राज्यों में प्रदर्शनकारियों को परेशान किया जा रहा है.

CJP ने कहा कि अगर ये मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन फिर शुरू होगा. CJP ने 36 दिन के जंतर मंतर आंदोलन के बाद केंद्र से बातचीत के बाद अपना आंदोलन समाप्त किया था. केंद्र ने NEET पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई मांगें मानी थीं, जिसमें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आश्वासन भी शामिल था. लेकिन अब CJP का आरोप है कि कई राज्यों में समझौते का उल्लंघन हो रहा है.

CJP protest Student arrest Bihar Bengal Student protests FIRs against protesters

Recent News