राज्यसभा की कार्यवाही के पहले दिन सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में अपना संबोधन दिया. इस दौरान विपक्ष ने नीट (NEET) के मुद्दे पर अपना विरोध जाहिर किया. हालांकि, बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने अलग-अलग मुद्दे पर विपक्ष खासतौर से कांग्रेस को घेरा.
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारा विपक्ष विदेश नीति को राजनीति के चश्में से देखता है और इसमें देश का नुकसान होता है. कोई इजरायल जाता था तो फिलिस्तीन नहीं जाता था, तो कोई फिलिस्तीन से बात करता था तो इजरायल से बात नहीं करता था. सोचिए कभी इजरायल-फिलिस्तीन कभी किसी एक देश के साथ अगर एक रूप में हुए हों तो वो पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए हैं.
इससे पहले सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) संबोधन के लिए उठे, तो विपक्ष ने नीट मामले को लेकर नारे लगाना शुरू कर दिया. विपक्ष का शोर इस कदर बढ़ गया कि आखिर में राज्यसभा स्पीकर और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को उठना पड़ा और उन्होंने राज्यसभा की कार्रवाई को स्थगित कर दिया.
इस दौरान शिवसेना उद्धव गुट की नेता प्रियंका चुर्वेदी के साथ सुधांशु की जबरदस्त बहर देखने को मिली है. इस दौरान सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है. विपक्षी नेताओं के पीछे एजेंसियों को लगाया जा रहा है. प्रियंका ने कहा कि बीजेपी को इतनी कम सीटें मिलने के बावजूद एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो समझ से पड़े है.
इसी बीच बहस को समाप्त करने के लिए कांग्रेस अध्य मल्लिकार्जुन खड़गे को आगे आना पड़ा. वहीं बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी राज्यभा में जब बोल रहे थे, खड़गे खड़े हुए और बोले प्रियंका चतुर्वेदी ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर रेज किया है, लेकिन आप अपना भाषणा देते जा रहें हैं, कौन सुन रहा है. आपका भाषण, हम तो नहीं सुन रहे हैं.