बुधवार को चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री निवास स्थित संत कबीर कुटीर पर संत आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में CM नायब सिंह सैनी, BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ-साथ प्रसिद्ध साधु-संत भी नजर आए. इस दौरान हवन-पूजन और संतों का आशीर्वाद लेकर CM नायब सिंह सैनी ने जनता को संबोधित भी किया.

सीएम सैनी ने कहा कि सभी पूज्य संतों के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम हरियाणा के विकास के लिए तेजी के साथ दिन-रात काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने यह सिद्ध करके दिखाया है कि BJP वोट के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था के लिए काम करती है. सीएम सैनी ने कहा कि मैं परम सौभाग्यशाली हूं कि आज मुझे मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित संत आशीर्वाद समारोह में मेरे 2.80 करोड़ परिवारजनों के लिए पूज्य साधु-संतों का आशीर्वाद मिला है.

मैं परम सौभाग्य शाली हूं कि आज मुझे मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित संत आशीर्वाद समारोह में हरियाणा के मेरे 2.80 करोड़ परिवारजनों के लिए पूज्य संतों का आशीर्वाद मिला।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) October 23, 2024
आपके आशीर्वाद से हम विकास भी,विरासत भी के मंत्र को आत्मसात करते हुए हमारे तीर्थों के विकास के साथ-साथ… pic.twitter.com/XaPn57OZiv
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आपके आशीर्वाद से हम तीर्थों के विकास के साथ-साथ हरियाणा के विकास के लिए भी नॉन-स्टॉप 24 24/7 कार्य करेंगे. सीएम सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि @narendramodi जी के साथ मिलकर डबल इंजन सरकार 3 गुना गति से दिन-रात हरियाणा को विकसित बनाने के लिए काम करेगी.

साथ ही संत आशीर्वाद समारोह में पधारे स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने कह कि कुछ लोग होते हैं, जो इतिहास पढ़ाते हैं, कुछ लोग होते हैं जो इतिहास लिखते हैं और कुछ लोग होते हैं मुख्यमंत्री सैनीजी जैसे जो इतिहास बनाते हैं. स्वामी शाश्वतानन्द गिरिजी महाराज ने कहा कि संत शक्ति जुड़ गई है अब BJP जाने वाली नहीं है. गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि गौरव की बात है मुख्यमंत्री सैनी ने संत समारोह आशीर्वाद का आयोजन सरकारी खर्च पर ना करके व्यक्तिगत खर्च पर किया है, भगवान उन पर कृपा करें.
