भिवानी में निजी स्कूल टीचर की हत्या पर सीएम सैनी का सख्त एक्शन: एसपी का तबादला, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Amanat Ansari 16 Aug 2025 07:12: PM 1 Mins
भिवानी में निजी स्कूल टीचर की हत्या पर सीएम सैनी का सख्त एक्शन: एसपी का तबादला, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

भिवानी: हरियाणा के भिवानी जिले में एक निजी स्कूल की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की निर्मम हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ा रुख अपनाया है. इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के कारण सीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भिवानी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनबीर सिंह का तबादला कर दिया है. उनकी जगह 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी सुमित कुमार को भिवानी का नया एसपी नियुक्त किया गया है.

इसके साथ ही, लोहारू थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अशोक कुमार, लेडी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (L/ASI) शकुंतला, और डायल 112 की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) टीम के तीन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, "किसी भी सूरत में हरियाणा की कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा.

सभी संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में जनता के लिए सुरक्षित और कानून के अनुकूल माहौल सुनिश्चित करना होगा." सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

CM Saini Bhiwani news Bhiwani crime Bhiwani murer Bhiwani teacher murder

Recent News