भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान! परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक सहायता

Amanat Ansari 13 Aug 2026 04:30: PM 1 Mins
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान! परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक सहायता

पटना: आरा के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी. सीएम सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर यह जानकारी दी.

उन्होंने लिखा कि बिहार सरकार द्वारा परिवार को यह सहायता दी जाएगी. इससे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी के सहयोग से भरत तिवारी के परिजन मुख्यमंत्री से मिले थे. सीएम ने उन्हें उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया था. मामले में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच चल रही है.

पुलिस एनकाउंटर के नाम पर पहली गोली चलाने वाले एसटीएफ जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. भरत के पिता काशीनाथ तिवारी की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. भरत तिवारी के भाई ने कहा है कि उन्हें न्याय चाहिए. जिन लोगों ने भरत को मारा, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई से ही न्याय मिलेगा.

bharat tiwari samrat choudhary bharat tiwari encounter bihar encounter

Recent News