जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के दौरे से पहले ही लगातार राजनीति शुरू हो गई है. सपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा बारी सुरक्षाबल की तैनाती की गई है. वहीं अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर निशाना साधा है. साथ ही नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से समर्थन वापस लेने की मांग की है.