अयोध्या से गरजे योगी, जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा नहीं, फिर हनुमानगढ़ी में नमाज क्यों?

Global Bharat 10 Jul 2026 12:19: PM 1 Mins
अयोध्या से गरजे योगी, जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा नहीं, फिर हनुमानगढ़ी में नमाज क्यों?

 Yogi Adityanath In Ayodhya : बीकापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के साथ-साथ विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि आज की अयोध्या पूरी तरह बदल चुकी है. उन्होंने कहा कि पहले यहां सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. डबल इंजन सरकार ने अयोध्या का कायाकल्प किया है और इसे स्वच्छ, सुंदर तथा आधुनिक धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किया है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ घाटों का व्यापक विकास कराया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है.

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्होंने कभी पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था. सीएम योगी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा सकता है. क्या कांग्रेस या समाजवादी पार्टी ऐसा कर पाएगी. यदि नहीं, तो अयोध्या में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर ऐसा पाप क्यों करवाया गया था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण सुनिश्चित कराया और अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि सरकार विकास और सांस्कृतिक विरासत, दोनों को समान प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रही है.

CM Yogi Adityanath Jama Masjid Hanuman Chalisa Ayodhya News Congress SP Politics Yogi Adityanath Statement

Description of the author

Recent News