नैनीताल में उस्मान ने किया 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, गुस्साई भीड़ ने मस्जिद पर किया पथराव

Rahul Jadaun 01 May 2025 07:45: PM 1 Mins
नैनीताल में उस्मान ने किया 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, गुस्साई भीड़ ने मस्जिद पर किया पथराव

देहरादून: उत्तराखंड के नैनीताल में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक समुदाय विशेष के युवक पर 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. जब स्थानीय लोगों को इस बारे में जानकारी हुई तो माहौल काफी ज्यादा बिगड़ गया, गुस्साई भीड़ ने मस्जिद पर पथराव कर दिया, पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनातनी जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसे संभालन के लिए पुलिस को लाठियां चला कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा.

मल्लीताल इलाके में हुई घटना

ये पूरी घटना नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र की है जहां 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है, जब इस घटना के बारे में लोगों को पता चला तो जानकारी निकल कर सामने आई कि एक समुदाय विशेष के युवक ने उस्मान ने मासूम के साथ दरिंदगी की है. जिसके बाद पूरा इलाका गुस्से में घरों से बाहर सड़क पर निकल आया और देखते ही देखते ये विरोध प्रदर्शन सांप्रदायिक तनाव में बदल गया. देखते ही देखते लोगं ने इलाके में बनी मस्जिद पर भी पथराव कर दिया, कई संगठनों के लोगों ने कोतवाली में जाकर भी हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी युवक उस्मान को गिरफ्तार कर लिया.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

इलाके में हुए तनाव को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पूरे इलाके में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज देख कर आरोपियों को तलाश करने की कोशिश की जा रही है. आसपास के क्षेत्र में भी तनाव के हालातों को देखते हुए पुलिस ने अतरिक्त पुलिस बल बुलाने का फैसला किया है. पुलिस की तरफ से लोगों से शांत और सांप्रदायिक सौहर्द बनाए रखने की अपील की जा रही है. बता दें कि जिस समय लोग हंगामा कर रहे थे उस समय पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा. जिसके लिए पुलिस ने लोगों पर लाठियां भी चलाईं.

rape with minor communal tension in nainital Riot in Nainital stone pelting on mosque lathi charge in Nainital rape by Muslim youth Nainital violence

Recent News