Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का दौर खत्म हो गया है. इस बीच कांग्रेस (Congress) के लिए बुरी खबर सामने आई है. जानकारी मिली है कि महाराष्ट्र की कोल्हापुर नॉर्थ सीट (Kolhapur North Seat) से कांग्रेस उम्मीदवार मधुरिमा राजे (Madhurima Raje) ने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया है. इस वजह से अब इस सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है. बता दें कि कांग्रेस ने पहले इस सीट के लिए राजेश लाटकर (Rajesh Latkar) को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर मधुरिमा राजे को प्रत्याशी बनाया था. वहीं राजेश लाटकर ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था.
इस बीच मधुरिमा के चुनाव नहीं लड़ने की वजह, कांग्रेस में आंतरिक कलह को बताई जा रही है. वहीं जब आखिरी समय में मधुरिमा ने अपना नाम वापस ले लिया है तो अब इस सीट पर कांग्रेस का कोई उम्मीदवार ही नहीं बचा है. अब इस सीट पर शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार और राजेश लाटकर के बीच मुकाबला होगा, क्योंकि मधुरिमा राजे ने आखिरी समय पर अपना नामांकन वापस लिया था.
बता दें कि मधुरिमा राजे कोल्हापुर के सांसद शाहू महाराज की बहूं हैं. यहां से शिवसेना शिंदे गुट के प्रत्याशी राजेश शीरसागर चुनाव लड़ रहे हैं. इस तरह से अब कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर दो राजेश के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है, क्योंकि राजेश लाटकर भी कांग्रेस के नेता माने जाते हैं. दावा यह भी किया जा रहा है कि कांग्रेस के कहने पर ही मधुरिमा राजे ने अपना नाम वापस लिया है. इसकी वजह यह बताई जा रही है कि कांग्रेस नेता राजेश ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था और उनके लड़ने से कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिति कमजोर पड़ती दिख रही थी.
मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि राजेश के चुनाव लड़ने के कारण मधुरिमा को नाम वापस लेने के लिए राजी किया गया है. अब राजेश लाटकर भाले ही निर्दलीय लड़ रहे हैं लेकिन कांग्रेस उनका ही समर्थन करेगी. बता दें कि सेम स्थिति मुंबई क्षेत्र की माहिम सीट पर भी देखने को मिल रही है. यहां एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपने प्रत्याशी से नाम वापस लेने के लिए कह दिया है, ताकि राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का समर्थन हो सके.