BJP में जाने की अटकलों के बीच आया कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा का बयान, सब कुछ किया साफ

Global Bharat 23 Sep 2024 07:23: PM 1 Mins
BJP में जाने की अटकलों के बीच आया कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा का बयान, सब कुछ किया साफ

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा का बयान आया है, जिसमें वह सभी बातों का खुलासा किया है. कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा कि बात नाराज़गी की नहीं है, कुछ बातें थीं जिन पर नेताओं के साथ बातचीत चलती है... अभी चुनाव है इसलिए भाजपा का सॉफ्ट कॉर्नर दिख रहा है वरना कांग्रेसी के लिए भाजपा का सॉफ्ट कॉर्नर कैसे हो सकता है...

शैलजा ने कहा कि आज हमारा जो भी वजूद है कांग्रेस पार्टी के कारण ही है, हमने ताउम्र पार्टी की सेवा की है. उन्होंने आगे कहा कि 2-3 दिन में हम चुनाव प्रचार में जाएंगे, हरियाणा में पार्टी की सरकार बनाएंगे... कार्यकर्ता ज़मीन पर काम करते हैं, मेरे जैसे लोग सिर्फ भाषण देते हैं लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता ही ज़मीन पर काम करते हैं और इसलिए उनकी अपेक्षाएं होती हैं.

कुमारी शैलजा ने कहा कि जब उन्हें (कार्यकर्ताओं को) जगह नहीं मिलती तो वे इसकी तलाश में दूसरी जगहों पर जाते हैं क्योंकि उन्होंने कुछ चीज़ें महसूस की हैं लेकिन मैं यही कहूंगी कि हम कांग्रेस में हैं और हम पार्टी के लिए काम करेंगे... सरकार यहां कांग्रेस पार्टी की बनेगी और हम मिलकर उसे बनाएंगे.

इस बीच, हरियाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कुमारी शैलजा जैसे दलित नेताओं का अपमान करती रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया है, चाहे वह डॉ. अशोक तंवर हों या कुमारी शैलजा. कांग्रेस के सत्ता में रहने तक डॉ. बीआर अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया गया.

भाजपा ने बीआर अंबेडकर के सम्मान में पंचतीर्थ की स्थापना की है और संविधान दिवस घोषित किया है... इससे पहले रविवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुमारी शैलजा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केवल वही जवाब दे सकती हैं. खट्टर ने सुझाव दिया था कि कांग्रेस पार्टी से उनके साथ जो व्यवहार हुआ है, उसके बाद कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति अपने अगले कदम पर विचार करेगा.

Kumari Selja Selja join BJP Haryana News Haryana

Recent News