नई दिल्ली: राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक दिन बाद कांग्रेस ने संवाददाता सम्मेलन आोयजित की. इस दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मीडिया से मुखातिब होकर चुनाव आयोग पर जवाबदेही से भागने का आरोप लगाया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग मतदाताओं के हक को सुरक्षित रखें. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दिए.
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि चुनाव आयोग राहुल गांधी से बार-बार हलफनामा मांग रहा है. लेकिन हमने तो 2018 से कई बार हलफनामा दी है, लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने आयोग पर शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र में मतदाता सूची में नाम बढ़ाए गए. कर्नाटक के महादेवपुरा में विसंगति है और वीडियो डाटा पर पर आयोग चुप है.