डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में दीक्षांत समारोह आयोजित, 16 टॉपर्स को किया गया सम्मानित, केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

Global Bharat 01 Oct 2024 10:07: PM 1 Mins
डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में दीक्षांत समारोह आयोजित, 16 टॉपर्स को किया गया सम्मानित, केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

दिल्ली में डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (Dr. Ambedkar International Centre) में राष्ट्रीय पुनर्वास परिषद (National Rehabilitation Council) की ओर से दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice and Empowerment) की ओर से किए गये इस आयोजन में 16 टॉपर्स को मेडल और प्रमाण पत्र से नवाज़ा गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार (Union Minister Dr. Virendra Kumar) एवं राज्यमंत्री बीएल वर्मा (Minister of State BL Verma) समेत दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग से सचिव राजेश अग्रवाल के अलावा सदस्य सचिव विकास त्रिवेदी उपस्थित रहे.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने छात्रों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. साथ ही और कड़ी मेहनत कर देश को बुलंदियों की राह पर ले जाने के लिए प्रेरित किया. 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिन से पहले केंद्रीय मंत्री से सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई.

इस दौरान सदस्य सचिव विकास त्रिवेदी ने कहा की छात्रों ख़ासकर दिव्यांगो की यात्रा ना केवल उनकी उपलब्धियों को दर्शाती है, बल्कि दूसरों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रेरित भी करती है.

दीक्षांत समारोह के दौरान सर्टिफिकेट और डिप्लोमा के छात्रों ने जश्न मनाया. इस कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, सम्मानित अतिथियों और छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों ने भाग लिया. इस वर्ष के समारोह में 16 टॉपर्स को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल, आरसीआई की अध्यक्षा डॉ. शरणजीत कौर और आरसीआई के सदस्य सचिव विकास त्रिवेदी आदि मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान आरसीआई के सदस्य सचिव विकास त्रिवेदी ने कहा कि हमारे छात्रों की यात्रा न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाती है, बल्कि दूसरों के जीवन में बदलाव लाने के उनके जुनून भी दर्शाती है. हमें उनका विकास देखते हुए गर्व है और यह देखने के लिए भी उत्साहित हैं कि वे इस क्षेत्र में कैसे योगदान देंगे.

Virendra Kumar BL Verma Dr Ambedkar International Center

Recent News