''मुझे माफ करना, मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा...'' दंपति ने पहले बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

Amanat Ansari 11 Mar 2025 06:01: PM 1 Mins
''मुझे माफ करना, मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा...'' दंपति ने पहले बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

हैदराबाद: सोमवार रात हब्सीगुडा में एक परिवार के चार सदस्य अपने ही घर में मृत पाए गए. उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है. सहायक पुलिस आयुक्त (उस्मानिया विश्वविद्यालय प्रभाग) जगन ने कहा कि मृतक दंपत्ति चंद्रशेखर और कविता रेड्डी और उनके दो बच्चे श्रीथा रेड्डी और विश्वनाथ रेड्डी थे. दंपत्ति की उम्र 40 के आसपास थी, जबकि उनके बच्चे किशोर थे.

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद, पुलिस ने पाया कि दंपत्ति ने खुद को फांसी लगा ली थी, जबकि उनके बच्चे फर्श पर मरे हुए थे. पुलिस ने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि माता-पिता द्वारा आत्महत्या करने से पहले बच्चों को जहर दिया गया था." पुलिस जांच कर रही है कि क्या वित्तीय संकट के कारण यह त्रासदी हुई. परिवार से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया.

पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि डायल 100 को स्थानीय लोगों ने सूचना दी. पुलिस की टीम जब घटना स्थल पर पहुंची तो सभी मृत पाया. पुलिस ने बताया कि उन्हें कथित सुसाइड नोट भी मिला है. नोट में लिखा हुआ है कि वित्तीय समस्या के कारण पूरे परिवार के साथ मौत को गले लगा रहा है. सुसाइड नोट में लिखा गया था, ''मुझे माफ करना, मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा था.

शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक परिवार महबूबनगर जिले के कलवाकुर्ती का निवासी था, जो करीब 1 साल पहले ही हैदराबाद में आकर बसा था. वह करीभ 6 महीने तक बेरोजगार रहे, जिससे कर्ज में पहले से डूबे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई और अंत में पूरे परिवार ने मौत को गले लगा लिया.

Hyderabad Hyderabad Police Suicide Hyderabad suicide case Hyderabad suicide

Recent News