Sports News: आपके फेवरेट खिलाड़ी बैट पर स्टीकर लगाने का कितना करते हैं चार्ज? पूरी लिस्ट आई सामने, जानिए सबसे ज्यादा पैसा कौन लेता है?

Abhishek Chaturvedi 18 May 2025 02:44: PM 2 Mins
Sports News: आपके फेवरेट खिलाड़ी बैट पर स्टीकर लगाने का कितना करते हैं चार्ज? पूरी लिस्ट आई सामने, जानिए सबसे ज्यादा पैसा कौन लेता है?
  • बल्ले पर MRF का स्टीकर लगाते हैं विराट, CEAT के बल्ले से खेलते हैं रोहित!
  • बल्ले पर स्टीकर लगाने के किसे मिलते हैं कितने पैसे, ये है पूरे 11 की लिस्ट
  • सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और गिल की स्टीकर कमाई चौंका देगी

Sports News: विराट कोहली की संपत्ति करीब 1050 करोड़ है, जबकि रोहित शर्मा की कुल संपत्ति 250 करोड़ है, दोनों खिलाड़ी A+ ग्रेड के हैं, यानि इन्हें साल में 7 करोड़ रुपये ही मिलते हैं, तो विज्ञापन से विराट ज्यादा कमाते हैं, लेकिन टीम इंडिया कौन सा खिलाड़ी अपने बल्ले पर स्टीकर लगाने के सबसे ज्यादा पैसे लेता है, और कौन सा खिलाड़ी किस बल्ले से खेलता है, क्या जानते हैं आप, अगर नहीं जानते तो अगले 120 सेकेंड में पूरी लिस्ट देखिए.

  • विराट कोहली जिस बल्ले से खेलते हैं उस पर MRF कंपनी का स्टीकर होता है, जिसके लिए विराट 2-5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं
  • रोहित शर्मा जिस बल्ले से खेलते हैं, उस पर CEAT कंपनी का स्टीकर लगा होता है, जिसके लिए रोहित 1-3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं
  • ईशान किशन भी CEAT के स्टीकर लगे बल्ले से ही खेलते हैं लेकिन इन्हें 20-50 लाख रुपये बतौर विज्ञापन मिलते हैं
  • ऋषभ पंत जिस बल्ले से खेलते हैं, उस पर SG कंपनी का स्टीकर होता है, इसके लिए पंत 50 लाख से 1.5 करोड़ रुपये लेते हैं
  • हार्दिक पांड्या भी SG कंपनी के स्टीकर लगे बल्ले से खेलते हैं, जिसके लिए कंपनी उन्हें 50 लाख से 1 करोड़ रुपये देती है
  • सूर्यकुमार यादव भी SG कंपनी के बल्ले से ही खेलते हैं, लेकिन कंपनी इन्हें 20 से 50 लाख रुपये विज्ञापन के लिए देती है
  • टीम इंडिया के उभरते सितारे शुभमन गिल जिस बल्ले से खेलते हैं, उस पर CEAT कंपनी का स्टीकर होता है, इसके लिए गिल को 20-50 लाख रुपये मिलते हैं
  • 23 साल के यशस्वी जायसवाल SG कंपनी के लोगो लगे बैट से खेलते हैं, जिसके लिए उन्हें 15 से 40 लाख रुपये मिलते है
  • जबकि जडेजा जो SG कंपनी के स्टीकर लगे बल्ले से खेलते हैं, उन्हें 20-50 लाख रुपये मिलते हैं

इनके अलावा बुमराह को 20-50 लाख और कुलदीप यादव को 10-30 लाख रुपये मिलते हैं, क्योंकि गेंदबाज बैट का कम इस्तेमाल करते हैं, वो ज्यादा देर क्रीज पर कम ही रहते हैं तो प्रचार कम हो पाता है. इसके अलावा जानने वाली बात ये है कि SG कंपनी जहां पिंक बॉल बनाती है, तो वहीं MRF गाड़ियों के टायर बिजनेस के लिए फेमस हैं. इनके अलावा BAS, SS और BDM नाम की कंपनियां भी हैं, जो खिलाड़ियों से इस बात पर करार करते हैं कि उनकाक विज्ञापन कितनी देर टीवी पर दिखेगा, उससे उन्हें कितना फायदा होगा. इसके अलावा खिलाड़ियों की कमाई का जरिया जर्सी पर लगे स्पॉन्सरशिप, सोशल मीडिया ऐड और तमाम विज्ञापन भी हैं. हालांकि ये जानकारियां अनुमान पर आधारित है, लेकिन कोहली जितनी तेजी से रनों का रिकॉर्ड बना रहे और उनकी संपत्ति भी बढ़ रही, उस हिसाब से फिलहाल वो भारत में सबसे महंगे विज्ञापन वाले क्रिकेटर हैं. पर अगर दुनियाभर में देखें तो

पूर्व बॉस्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन जो अमेरिका के रहने वाले हैं, उन्होंने NIKE के साथ 10 हजार 900 करोड़ की कमाई की, जो रोनाल्डो और मेस्सी से भी ज्यादा है.

Sports News Sports Letest News IPL Cricket bat sticker deals Virat Kohli MRF endorsement

Recent News