Begusarai: बिहार में एक और केंद्रीय मंत्री के परिजन घर में मातम! अब मंत्री राज भूषण के मामा को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली

Amanat Ansari 21 Mar 2025 05:34: PM 1 Mins
Begusarai: बिहार में एक और केंद्रीय मंत्री के परिजन घर में मातम! अब मंत्री राज भूषण के मामा को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली

Bihar: कल भागलपुर के नौगछिया में आपसी विवाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के एक भतीजे की मौत हो गई थी. वहीं एक का गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है. दावा किया गया कि मंत्री के दोनों भतीजे आपस में ही लड़ गए थे और दोनों ने एक दूसरे को गोली मार दी थी. वहीं आज एक और घटना घटित हुई. यह मामला भी केंद्रीय मंत्री से जुड़ा हुआ है. इसमें नकाबपोश अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री व मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद के चचेरे मामा को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूचना मिलने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में पूरी वारदात चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की बताई जा रही है. जिन्हें गोली लगी वो केंद्रीय राज्य मंत्री के चचेरे मामा बताए जा रहे हैं. गोली लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया. अपराधियों के हमले में घायल व्यक्ति की पहचान भरत सहनी के रूप में की गई है.

पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि भरत के पैर में गोली लगी है. उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं. पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि नकाबपोश तीन बदमाशों ने भरत पर गोलिया चलाई थी, सभी बदमाश बाइक पर सवार हो कर आए  थे. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि जब रात में भरत सहनी अपनी परचून की दुकान बंद करने जा रहे थे, तभी अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

खुद पर हमला होता देख भरत सहनी भागे भी, लेकिन एक गोली उसके पैर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की ओर से दावा किया जा रहा है कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जल्द वारदात में शामिल अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा खर दिया जाएगा.

begusarai crime bihar news Union Minister Raj Bhushan Nishad Raj Bhushan Nishad Mama

Recent News