नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड 3.30 फीसदी की बढ़त के साथ 116.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो अप्रैल के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.
अमेरिकी कच्चा तेल (WTI) भी 3.99 फीसदी चढ़कर 103.44 डॉलर प्रति बैरल हो गया. लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं. तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने शुक्रवार की तरह ही आज सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी कीं, जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया. मई 2022 के बाद से टैक्स कटौती के कारण घरेलू कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं.
प्रमुख शहरों में आज क्या रहा भाव
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, इसलिए आने वाले दिनों में घरेलू दामों में बदलाव की संभावना बनी रह सकती है. वीकेंड पर यात्रा की योजना बना रहे लोग मौजूदा रेट्स के हिसाब से बजट प्लान कर सकते हैं.