अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान! अगले 2-3 दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी... IMD ने जारी किया अलर्ट

Amanat Ansari 27 May 2026 10:15: PM 1 Mins
अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान! अगले 2-3 दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी... IMD ने जारी किया अलर्ट

कोलकाता/नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 मई 2026 को जारी प्रेस नोट में अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र से अगले 2-3 दिनों में मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. 27 से 29 मई तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

28 से 30 मई के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 70 से 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है. 29 मई के बाद अधिकतम तापमान में कमी और चक्रवाती स्थिति में सुधार होने की संभावना है. तूफान को लेकर झारखंड के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है.

दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति

IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. आज 27 मई को यह दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तथा अन्य क्षेत्रों में पहुंच गया है.

पिछले 24 घंटों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय और गुजरात समेत कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हुई. IMD ने सभी संबंधित राज्यों के प्रशासन को सतर्क रहने और आम जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं से बचने के लिए.

Cyclon Arabian Sea Heavy Rains Storms IMD

Recent News