दतिया उपचुनाव: BJP प्रचार गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के बैनर-पोस्टर फाड़कर फेंका

Amanat Ansari 27 Jul 2026 05:36: PM 1 Mins
दतिया उपचुनाव: BJP प्रचार गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के बैनर-पोस्टर फाड़कर फेंका

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में प्रचार का आखिरी दिन होने से ठीक पहले हिंसा की घटना सामने आई है. आजाद समाज पार्टी के समर्थकों ने BJP की प्रचार गाड़ी पर हमला कर दिया और बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए.

घटना जिगना थाना क्षेत्र के उदगंवा गांव की है. आजाद समाज पार्टी की सभा के बाद BJP की प्रचार गाड़ी (छोटा हाथी) गुजर रही थी. समर्थकों ने गाड़ी रोककर ड्राइवर के साथ गाली-गलौज की और पोस्टर फाड़ दिए. भोपाल निवासी ड्राइवर जितेंद्र कुशवाहा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ आरोपियों के चेहरे साफ दिख रहे हैं. दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है. उपचुनाव में सियासी तापमान काफी बढ़ा हुआ है. यह घटना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानी जा रही है. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है.

Datia by-election Datia BJP candidate Datia news Datia Ashutosh Tiwari

Recent News