दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया में पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा की सियासी पकड़ एक बार फिर चर्चा में है. दतिया स्थित अपने घर पहुंचने पर नरोत्तम मिश्रा से मिलने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए. घर के अंदर से लेकर बाहर तक समर्थकों की भीड़ दिखाई दी. समर्थकों का यह जमावड़ा ऐसे समय हुआ है, जब प्रदेश की राजनीति में नरोत्तम मिश्रा को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं.
बताया जा रहा है कि उपचुनाव में बीजेपी की हार, टिकट कटने और इसके बाद सामने आए राजनीतिक विवादों के बीच नरोत्तम मिश्रा पहली बार दतिया स्थित अपने घर पहुंचे थे. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही समर्थक उनसे मिलने के लिए पहुंचने लगे. कुछ ही देर में घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई.
समर्थकों के इस जुटान को नरोत्तम मिश्रा के स्थानीय प्रभाव और संगठन के भीतर उनकी मजबूत पकड़ से जोड़कर देखा जा रहा है. लंबे समय तक दतिया की राजनीति में सक्रिय रहे मिश्रा के समर्थकों की बड़ी संख्या उनके साथ खड़ी नजर आई. मुलाकात के दौरान समर्थकों ने उनसे बातचीत की और अपना समर्थन जताया.
राजनीतिक घटनाक्रम के बीच यह भीड़ कई मायनों में अहम मानी जा रही है. टिकट कटने और चुनावी हार के बाद जहां उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं थीं, वहीं दतिया में समर्थकों की मौजूदगी ने एक अलग तस्वीर पेश की है.
हालांकि, समर्थकों के इस जुटान का आगामी राजनीति पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा. फिलहाल दतिया में नरोत्तम मिश्रा के घर उमड़ी भीड़ ने उनकी सियासी सक्रियता और स्थानीय प्रभाव को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है.