गनई दिल्ली: सरकारी सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम लाल किले के पास कार धमाके से राजधानी को हिला देने वाली घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया है. उन्हें गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति की ब्रीफिंग दी. धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए. कारण अभी पता नहीं चल सका है, क्योंकि जांच जारी है.
एएनआई सूत्रों ने बताया कि अमित शाह ने लाल किले के पास धमाके के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर और इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर से बात की है. उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और फोरेंसिक साइंसेज निदेशालय के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि टीमें मौके पर भेजी जाएं ताकि जांच में सहायता की जा सके और सबूत इकट्ठे किए जा सकें.
गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किले के पास धमाके के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर और इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर से बात की है. उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और फोरेंसिक साइंसेज निदेशालय के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि टीमें मौके पर भेजी जाएं ताकि जांच में सहायता की जा सके और सबूत इकट्ठे किए जा सकें.
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा कि आज शाम करीब 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी रेड लाइट पर रुकी. उस गाड़ी में धमाका हो गया, और धमाके से आसपास की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. सभी एजेंसियां, एफएसएल, एनआईए यहां हैं... कुछ लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हुए हैं. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. गृह मंत्री ने भी हमें फोन किया है, और समय-समय पर उन्हें जानकारी साझा की जा रही है.