दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार, छाए हुए हैं बादल

Global Bharat 21 Jun 2024 08:19: AM 1 Mins
दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार, छाए हुए हैं बादल

दिल्ली NCR में आज फिर बारिश के आसार हैं. सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की-हल्की हवाएं चल रही है. अनुमान जताया जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है. वहीं मौसम में नमी के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है, जबकि आज अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यह खबर अपडेट की जाएगी.

बता दें कि बुधवार को उत्तराखंड में भी बारिश हुई थी और राजधानी देहरादून सहित विभिन्न स्थानों पर कहीं ज्यादा तो कहीं हल्की बारिश हुई. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगा लिया था, जो सच साबित हुई है. वहीं बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश की जानकारी मिल रही है. ज्ञात रहे कि मौसम विभाग ने 19 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनिताल, चंपावत सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का एलर्ट जारी किया था.

वहीं मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया है कि अगले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा और तापमान में भी गिरावट भी आएगी. वहीं कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान 5 डिग्री तक तापमान गिर सकता है. बता दें कि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया था.

पहाड़ी क्षेत्र होने के बावजूद तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच रहा था. वहीं अब बारिश ने लोगों को राहत दी है और आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत मिलती रहेगी. ज्ञात रहे कि पूर्वी और उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. कई राज्यों से लोगों की मौत की भी खबर आ रही है. वहीं दिल्ली एनसीआर में हीटवेव के चलते कई लोगों की मौत हो गई है. सुबह से ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है.

Recent News