दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट: IMD का येलो अलर्ट, बारिश-आंधी की संभावना, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के संकेत

Amanat Ansari 11 May 2026 09:36: AM 1 Mins
दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट: IMD का येलो अलर्ट, बारिश-आंधी की संभावना, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के संकेत

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार (10 मई) शाम से मौसम बदलने का संकेत दिया है. विभाग ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की आशंका जताई गई है.

वहीं पहाड़ों की यात्रा संभल कर करने की बात कही गई है. मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में 12 से 13 मई तक आंधी-बारिश की संभावना है. उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली सहित ज्यादातर इलाकों में यह मौसम गतिविधि देखी जा सकती है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में भी यही स्थिति रहने की संभावना है.

दिल्ली एनसीआर में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. साथ ही बिजली गिरने और तेज आंधी का भी खतरा है. लोगों को सलाह दी गई है कि आंधी के समय पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों या ऊंची इमारतों के पास न रुकें. दिन में गर्मी बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के आसपास रहेगा. शाम और रात को बारिश-आंधी के कारण थोड़ी ठंडक महसूस हो सकती है.

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

  • 12 मई: मुंगेशपुर, नजफगढ़, पालम समेत कुछ इलाकों में दोपहर और शाम को गरज के साथ हल्की बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं.
  • 13 मई: आसमान में बादल छाए रहेंगे, सुबह गरज की संभावना.
  • 14-15 मई: मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे फिर से गर्मी बढ़ जाएगी.

IMD ने ट्रैफिक जाम और आवागमन पर असर की भी आशंका जताई है. लिहाजा, बाहर निकलते समय सतर्क रहें और मौसम अपडेट चेक करते रहें. यह जानकारी विभिन्न मीडिया स्त्रोत और आईएमडी की चेतावनी पर आधारित है.

Delhi-NCR Weather Weather News Weather Update Delhi-NCR Weather News

Recent News