...ये 6 चेहरे गौर से देखिए...इनमें से दो सबसे ज्यादा खतरनाक हैं, पहला है.. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के चौहान बांगर का रहने वाला मोहम्मद रेहान और दूसरा है शाहिद फैसल...जिसने राम मंदिर उद्घाटन के बाद बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट करवाया था...सीसीटीवी तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं, कैसे वहां पहले ग्राहकों की भीड़ थी, और फिर अचानक अफरातफरी मच जाती है, सबकुछ धुआं-धुआं हो जाता है...
बाद में पता चला था ग्राहक बनकर एक व्यक्ति बैग लेकर घुसा, और वहां ये तबाही मची...इसके अलावा दक्षिण भारत के कई आतंकी धमाकों में शाह फैसल का नाम सामने आया है...अब ये दोनों दिल्ली पुलिस के निशाने पर हैं...क्योंकि इनके आकाओं की पूरी प्लानिंग खुफिया एजेंसियों ने डिकोड कर ली है..और उससे भी बड़ी बात ये है कि इस बार दिल्ली पुलिस की तैयारी सबसे अलग है, उसके जवान AI चश्मा लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे..जिसकी खासियत ने पाकिस्तान में बैठे आकाओं की नींद उड़ा दी है..जिसके बारे में बताएं उससे पहले सुनिए पाकिस्तानियों का 26/26 प्लान क्या था. जो अब नाकाम हो चुका है..
नापाक साजिश 26/26 डिकोड!
26 जनवरी 2026 को दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के रघुनाथ मंदिर में बड़े हमले की साजिश रची जा रही है, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर कई खालिस्तानी और आतंकी इस नापाक मिशन में लगे थे. जिसे खुफिया एजेंसियों ने डिकोड किया, और पता किया कि 26/26 का मतलब है 26 जनवरी 2026 के लिए बड़ा खतरा. IB और RAW समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं, बीते कई दिनों से रिहर्सल परेड चल रही है, जहां पहली बार भारतीय सेना हथियार चलाने वाले रोबोट की प्रदर्शनी भी दिखा सकती है, जिसकी तस्वीरें अभी से वायरल हो रही हैं...
पहली बार इंडियन आर्मी की भैरव बटालियन हाईटेक हथियारों के साथ दिखेगी...ये बटालियन बीते साल ही बनाई गई है. लद्दाख का खूबसूरत घोड़ा जांस्कर पोनी, बैक्ट्रियन ऊंट और हैंडलर्स के साथ खूंखार कुत्ते भी परेड में आपको नजर आएंगे. 4 शिकारी पक्षी (रैप्टर्स) भी आपको नजर आएंगे, जिनका इस्तेमाल सेना निगरानी और एंटी ड्रोन यानि हवाई सुरक्षा में करती है.
ऐसी तस्वीरें आपने बेहद कम देखी होगी, जब एक जवान के हाथ पर कोई पक्षी बैठा हो, ये सामान्य पक्षी नहीं है, बल्कि इसे पूरी तरह से ट्रेनिंग दी गई है, और इसका करतब आपको इस बार गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखने वाला है....लेकिन इन सबके अलावा जो एक चश्मा दुश्मनों की काल बनने वाला है, सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने वाला है, उसकी चर्चा भी खूब हो रही है...ये दिल्ली पुलिस के वो स्पेशली ट्रेंड जवान हैं, जिनके खास चश्मे से कोई भी आतंकी नहीं बच पाएगा...
क्या है AI चश्मे की खासियत?
नियम के हिसाब से इनकी ड्यूटी अलग-अलग संवेदनशील जगहों पर लगाई जा सकती है...क्योंकि दिल्ली पुलिस के सामने इस बार दो बड़ी चुनौतियां, पहली ये पोस्टर में दिखने वाले वो लोग, जिनकी तलाश लंबे वक्त से की जा रही है, और दूसरी 10 नवंबर को हुई घटना....10 नवंबर को लालकिले पर जिस तरीके का धमाका हुआ, डॉ. उमर की मौत हुई, व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ और हजारों किलो अमोनियम नाइट्रेट पकड़े जाने की ख़बर आई, उसने हर सुरक्षा एजेंसी की नींद उड़ा दी है...पर अब तक 300 किलो विस्फोटक नहीं पकड़ा गया है, और ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या लालकिले पर बीते साल जो घटना हुई, वो आतंकियों के इसे प्लानिंग का हिस्सा था, और उस वक्त गलती से डॉ. उमर ने ऐसा किया, ये सवाल भी बड़ा है, जिसका जवाब तलाशने में सुरक्षा एजेंसियां लगी हैं..पर ये तो तय है दुश्मन चाहे जितनी भी चाल चल ले...दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जब भारतीय सेना अपना शौर्य दिखाएगी तो दुश्मनों की भी नींद उड़ जाएगी...