Cockroach Janta Party Protest : धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो... जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन

Global Bharat 06 Jun 2026 11:56: AM 1 Mins
Cockroach Janta Party Protest : धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो... जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन

नई दिल्ली : शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया. पार्टी के संस्थापक अभिजीत डिपके के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों युवा कॉकरोच मास्क पहनकर पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हाल के दिनों में छात्रों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और कथित प्रशासनिक लापरवाही के कारण कई छात्रों ने आत्महत्या जैसे कदम उठाए हैं. इसी मुद्दे को लेकर CJP ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए.

अभिजीत डिपके ने जंतर-मंतर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों की मौत केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि देश के भविष्य की त्रासदी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्रालय छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है. डिपके ने मांग की कि छात्र आत्महत्या के मामलों की न्यायिक जांच कराई जाए और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू किए जाएं.

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी तथा पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई. हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. CJP ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो देशभर में छात्र आंदोलन का विस्तार किया जाएगा. पार्टी का दावा है कि यह केवल शुरुआत है और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाया जाएगा.

Dharmendra Pradhan Resignation Cockroach Janta Party Protest Jantar Mantar Demonstration Abhijeet Dipke News Student Issues and Education Policy

Description of the author

Recent News