धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा! अब क्या 'कॉकरोच' समाप्त करेंगे जंतर-मंतर का आंदोलन?

Amanat Ansari 25 Jul 2026 02:44: PM 1 Mins
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा! अब क्या 'कॉकरोच' समाप्त करेंगे जंतर-मंतर का आंदोलन?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद पर लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन में बड़ा मोड़ आ गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह वह मांग थी जिस पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने प्रदर्शन जारी रखने की शर्त रखी थी.

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके सहित आंदोलनकारियों ने बार-बार कहा था कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना वे जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे. अब इस प्रमुख मांग के पूरा होने के बाद सभी की नजर इस बात पर है कि CJP अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कब करती है.

पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर डटे छात्रों और समर्थकों में इस खबर से खुशी की लहर दौड़ गई है. हालांकि, CJP के कुछ अन्य मांगों जैसे छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने और मुआवजे को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

अभी तक क्या हुआ?

  • CJP ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए पूरे देश का ध्यान इस मुद्दे की ओर खींचा था.  
  • अभिजीत दिपके ने हाल ही में टाइफाइड होने के बावजूद अस्पताल से आंदोलन जारी रखने का संदेश दिया था.  
  • अब प्रधान के इस्तीफे के बाद आंदोलन समाप्ति की अटकलें तेज हो गई हैं.
dharmendra pradhan dharmendra pradhan cockroach jantar mantar protest

Recent News