UAE के बरकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमला, लगी भयानक आग, रेडियोएक्टिव लीकेज से बचा!

Amanat Ansari 17 May 2026 05:04: PM 1 Mins
UAE के बरकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमला, लगी भयानक आग, रेडियोएक्टिव लीकेज से बचा!

अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी स्थित अल धाफरा क्षेत्र में बरकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला हुआ है. हमले में प्लांट के बाहरी हिस्से में इलेक्ट्रिकल जनरेटर पर आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, अधिकारियों ने तुरंत आश्वासन दिया कि कोई हताहत नहीं हुआ और रेडियोएक्टिव लीकेज का कोई खतरा नहीं है.

फेडरल अथॉरिटी फॉर न्यूक्लियर रेगुलेशन (FANR) ने बयान जारी कर कहा कि प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है. चारों यूनिट्स बिना किसी रुकावट के बिजली उत्पादन जारी रखे हुए हैं. UAE की कुल बिजली उत्पादन का करीब 25% हिस्सा इसी प्लांट से आता है, इसलिए इसकी सुरक्षा देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

क्षेत्रीय तनाव का नया रूप

यह घटना US-ईरान तनाव के बीच हुई है, जब हाल के हफ्तों में ईरान से जुड़े ड्रोन और मिसाइल हमलों में UAE की कई ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया गया. विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला ईरान समर्थित समूहों का हो सकता है, हालांकि अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

UAE सरकार ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. बरकाह प्लांट अरब दुनिया का पहला बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र है, जो UAE को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है.

अंतरराष्ट्रीय समुदाय में इस घटना से चिंता बढ़ गई है, क्योंकि परमाणु सुविधाओं पर कोई भी हमला बड़े पैमाने पर पर्यावरणीय और मानवीय संकट पैदा कर सकता है. UAE ने क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए अपील की है.

UAE Nuclear Abu Dhabi Nuclear Plant UAE Fire Iran Nuclear Plant

Recent News