नई दिल्ली: पंजाब के होशियारपुर में धमाकों की आवाज सुनी गई है, सायरन बजने के बाद पूरे इलाके को ब्लैक आउट किया गया है, ख़बर यहां तक है कि 5-7 धमाके सुने गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि अधिकारिक तौर पर अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन दैनिक भाष्कर ने इसे अपनी पेज पर जगह दी है. पंजाब के जालंधर में भी ड्रोन एक्टिविटी होने की ख़बरें हैं, जिसके बाद यहां भी आंशिक ब्लैकआउट किया गया है, यानि कुछ जगहों पर पूरी तरह से लाइटें बंद हैं, तो कुछ जगहों पर रोशनी है.
3 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
बॉर्डर पर बने हालात को देखते हुए पंजाब के तीन जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है. अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट में 13 मई तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, जबकि फाजिल्का में भी अगले दो दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी. अमृतसर में इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन दागे गए थे, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था, और पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था.
चंडीगढ़ एयरपोर्ट खुला
खास बात ये है कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को तत्काल प्रभाव से लोगों के लिए खोल दिया गया है. इससे पहले कई एयरपोर्ट पर आवाजाही बंद कर दी गई थी. देशभर के करीब 32 एयरपोर्ट को खोलने का फैसला लिया गया है, इससे पहले 15 मई तक एयरपोर्ट पर लोगों की आवाजाही बंद रखने के आदेश थे.
पंजाब से लौट रहे मजदूर
हालांकि हालात को भांपते हुए पंजाब से कई मजदूरों ने वापस लौटना शुरू कर दिया था, लेकिन अब चूंकि स्थिति सामान्य होने लगी थी, दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति भी बन गई थी, इसलिए काम पटरी पर लौटने की उम्मीद है, लेकिन जिस हिसाब से पाकिस्तान पंजाब के कई इलाकों को अभी भी निशाना बनाने की नापाक कोशिश में जुटा है, वो साफ बताता है ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं होने वाला. जम्मू से लेकर जैसलमेर और अमृतसर से लेकर पठानकोट तक सेना मुस्तैद है.