100 अपराधी छूट जाए, एक निर्दोष न जाए... भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद सुर्खियों में आए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अनिरुद्ध कुमार सिंह

Global Bharat 23 Jun 2026 10:21: AM 1 Mins
100 अपराधी छूट जाए, एक निर्दोष न जाए... भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद सुर्खियों में आए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अनिरुद्ध कुमार सिंह

DSP Aniruddh Singh : बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद से लगातार सवाल उठ रहे हैं. सरेंडर के बाद गोली मार दिए जाने को लेकर पुलिस से जवाब सवाल किया जा रहे हैं. भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच में उत्तर प्रदेश के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीएसपी अनिरुद्ध कुमार सिंह चर्चाओं में आ गए हैं. अनिरुद्ध कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उसे पर लिखा की 100 अपराधी भले ही छूट जाए, लेकिन एक निर्दोष नहीं जाना चाहिए. इस पोस्ट के बाद से ही अनिरुद्ध कुमार सिंह की जमकर तारीफ हो रही है. लोगों का कहना है कि पुलिस हो तो ऐसा ही हो. निर्दोष की न सिर्फ जान जानी चाहिए. बल्कि, उन्हें किसी भी प्रकार की प्रताड़ना का शिकार भी नहीं होना चाहिए.

उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में कार्यरत अनिरुद्ध कुमार सिंह चर्चित पुलिस अफसरों में एक है. 2001 में बतौर उपनिरीक्षक पुलिस विभाग में सेवा के लिए शामिल हुए. पुलिस विभाग में आने के बाद उन्होंने अब तक 26 एनकाउंटर किया, जिसमें नक्सली से लेकर दुर्दांत अपराधियों का खात्मा किया. उपनिरीक्षक के बाद निरीक्षक और अब सीओ पद पर कार्यरत है. अनिरुद्ध कुमार सिंह को सिंघम पुलिस के तौर पर भी जाना जाता है. अपने सख्त तेवर और जनता के लिए रहनुमा वाली छवि की वजह से लोग इन्हें पसंद भी करते हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स है. 

अनिरुद्ध कुमार सिंह का बयान ऐसे समय में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जब बिहार पुलिस पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद से बिहार पुलिस कटघरे में है. वहीं, अनिरुद्ध कुमार सिंह के पोस्ट के बाद लोग उसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. लोग उनके कार्यों की तारीफ कर रहे हैं और उनके बड़े दिल और उनकी कार्यप्रणाली की खुलकर तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं.

DSP Aniruddh Kumar Singh Bharat Tiwari Encounter Encounter Specialist UP Police Aniruddh Singh Viral Post Bihar Police Encounter Controversy

Description of the author

Recent News