लोकसभा चुनाव के बीच इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल यानी पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद ने एक महत्वपूर्ण आंकड़ा जारी किया है. आंकड़े के मुताबिक भारत में 1950 के बाद से हिंदुओं की आबादी में बड़ी गिरावट देखी गई है, जबकि मुस्लिमों की संख्या काफी तेजी से बढ़ा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि यही गिरावट नेपाल और म्यांमार में भी देखा गया है. इसके साथ ही 38 इस्लामिक देशों में भी मुस्लिमों की संख्या में इजाफा देखा गया है.
वहीं इसे लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है. बता दे कि इसे लेकर इकोनॉमिक एडवायजरी काउंसिल की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में वर्ष 1950 से 2015 के बीच हिंदुओं की आबादी 7.82 प्रतिशत कम हो गई है और इसी दौरान मुस्लिमों की आबादी में 43.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
कि 1950 में हिंदू 84.68 प्रतिशत थे
बता दें कि 1950 में हिंदू 84.68 प्रतिशत थे, जबकि 2015 में हिंदुओं की हिस्सेदारी 78.06 फीसदी पर आ गई. इस दौरान हिंदुओं की आबादी में 7.82 प्रतिशत की कमी हुई. वहीं 1950 में मुस्लिम भारत में 9.84 प्रतिशत थे और 2015 में बढ़ोतरी के साथ ये संख्या 14.09 प्रतिशत हो गई है. इस बदलाव के कारण 1950-2015 के बीच मुस्लिमों की आबादी में 43.15 फीसदी का इजाफा देखा गया.
भारत में फल-फूल रहे हैं अल्पसंख्यक
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट बताती है कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं और काफी अच्छी तरह फल-फूल रहे हैं. भारत में सिर्फ मुस्लिम ही नहीं बल्कि सिख और ईसाई धर्म की आबादी में भी बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में सिख आबादी में 6.58 प्रतिशत और ईसाई आबादी में 5.38 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि पारसी और जैन धर्म के लोगों की संख्या घट गई है.
मुस्लिम देशों में भी हुई बढ़ोतरी
वहीं मुस्लिम देशो में यह ट्रेंड अलग है. बताया गया कि 38 मुस्लिम बहुल देशों में मुसलमानों की हिस्सेदारी बढ़ी है. पाकिस्तान में 1950 में मुस्लिम 77.45 फीसदी थे. अब पड़ोसी देश में मुस्लिम 80.36 प्रतिशत हो गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश में मुस्लिम 74.24 प्रतिशत से बढ़कर 88.02 प्रतिशत हो गए है. अफगानिस्तान में मुस्लिम आबादी 88.75 प्रतिशत से बढ़कर 89.01 प्रतिशत हो गई. मालदीव में मुस्लिम 99.83 प्रतिशत से घटकर 98.36 प्रतिशत हैं जो कि मामूली गिरावट है.
बौद्धों की आबादी पर भी पड़ा असर
वहीं अगर बौद्धों की बात की जाए, तो म्यांमार में बौद्धों की आबादी 78.53 फीसदी से घटकर 70.80 फीसदी हो गई है. श्रीलंका में बौद्धों की संख्या 64.28 प्रतिशत से बढ़कर 67.65 प्रतिशत और भूटान में बौद्धों की आबादी 71.44 प्रतिशत से बढ़कर 84.07 प्रतिशत हो गई है. जबकि दूसरी ओर नेपाल में देखें तो हिंदुओं की आबादी 84.30 प्रतिशत से घटकर 81.26 प्रतिशत हो गई है.