चुनाव आयोग ने अभिनेता थलापति विजय की पार्टी को दी मान्यता, विजय ने मिलकर काम करने पर दिया जोर

Global Bharat 08 Sep 2024 05:17: PM 1 Mins
चुनाव आयोग ने अभिनेता थलापति विजय की पार्टी को दी मान्यता, विजय ने मिलकर काम करने पर दिया जोर

भारत के चुनाव आयोग ने रविवार को आधिकारिक तौर पर अभिनेता थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत किया और एक पंजीकृत पार्टी के रूप में चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति दी. उल्लेखनीय है कि TVK तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी है, जिसकी स्थापना अभिनेता से नेता बने विजय ने 2 फरवरी 2024 को की थी.

एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए, अभिनेता और TVK प्रमुख विजय ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग आधिकारिक तौर पर तमिलगा वेत्री कझगम को एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कर लिया है और एक पंजीकृत पार्टी के रूप में चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति भी दे दिया है.

गुरुवार को TVK पार्टी के झंडे और प्रतीक का अनावरण करने के बाद, अभिनेता और TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि आप सभी हमारे पहले राज्य सम्मेलन का इंतजार कर रहे हैं. इसकी तैयारी चल रही है और बहुत जल्द मैं इसकी घोषणा करूंगा. इससे पहले, मैंने आज अपनी पार्टी के झंडे का अनावरण किया. मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है... हम तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे. पार्टी का झंडा खोलने से पहले अभिनेता से नेता बने विजय ने शपथ पत्र पढ़ा और कहा कि वे सभी जीवों के लिए समानता के सिद्धांत को कायम रखेंगे.

अभिनेता ने कहा कि हम हमेशा उन सेनानियों की सराहना करेंगे जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की आहुति दी और अनगिनत सैनिक जिन्होंने तमिल भूमि से हमारे लोगों के अधिकारों के लिए अथक संघर्ष किया... मैं जाति, धर्म, लिंग और जन्म स्थान के नाम पर भेदभाव को दूर करूंगा, लोगों में जागरूकता पैदा करूंगा और सभी के लिए समान अवसर और समान अधिकार के लिए प्रयास करूंगा.

मैं पूरी तरह से पुष्टि करता हूं कि मैं सभी जीवों के लिए समानता के सिद्धांत को कायम रखूंगा. अभिनेता से नेता बने विजय ने अपने कार्यकर्ताओं को शपथ पत्र दिलवाया. अभिनेता विजय ने इसी साल राजनीति में प्रवेश किया था और इसी साल फरवरी में अपनी पार्टी का नाम तमिलगा वेत्री कज़म घोषित किया था.

Recent News