''आपका नाम एप्सटीन फाइल्स में है...'' जॉब पाने के लिए CEO को भेजा ईमेल वायरल

Amanat Ansari 14 Feb 2026 06:01: PM 2 Mins
''आपका नाम एप्सटीन फाइल्स में है...'' जॉब पाने के लिए CEO को भेजा ईमेल वायरल

Trending News: आज की कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया में एक अच्छी जॉब हासिल करना बेहद मुश्किल हो गया है. कंपनियों के मालिकों और एचआर टीमों के ईमेल बॉक्स रोजाना सैकड़ों अनचाही मेल से भर जाते हैं. ऐसे में अपना आवेदन नोटिस करवाने के लिए उम्मीदवार तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसे जॉब आवेदन वाले ईमेल तेजी से फैल रहे हैं, जिन्हें देखकर खुद कंपनी के फाउंडर हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें: BNP ने 6, जमात-ए-इस्लामी 1 हिंदू उम्मीदवार को दिया था टिकट, कहां से कौन जीते, कौन हारे?

नौकरी मांगने वालों ने ईमेल के टाइटल को इतना डरावना रखा कि कोई भी घबरा जाए. दरअसल, Legitt AI के संस्थापक और सीईओ हर्षदीप रपाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद विचित्र जॉब आवेदन का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया. यह मेल IIT हैदराबाद के एक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) छात्र ने भेजा था.

यह भी पढ़ें: त्रिशाकर मधु से लेकर मुस्कान यादव तक: ये हैं भोजपुरी सिनेमा की सबसे विवादास्पद एक्ट्रेस...

मेल का शीर्षक था, 'आपका नाम एप्सटीन फाइल्स में है'. याद दिला दें कि 'एप्सटीन फाइल्स' अमेरिकी अपराधी जेफरी एप्सटीन से जुड़े प्रभावशाली लोगों के नामों से संबंधित दस्तावेज हैं, जिसमें नाम आने का मतलब बदनामी और आपराधिक कनेक्शन से जोड़ा जाता है. जब हर्षदीप ने डरते हुए मेल खोला, तो शुरुआत में लिखा था - 'हेलो हर्षदीप, मैं सिर्फ मजाक कर रहा था, ताकि आप यह मेल पढ़ें'. फिर उम्मीदवार ने खुद का परिचय दिया, अपना सीवी संलग्न किया और कंपनी के 'स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स असिस्टेंट' प्रोजेक्ट पर बात करने की इच्छा जताई. हर्षदीप इस 'मजाक' से बिलकुल प्रभावित नहीं हुए.

यह भी पढ़ें: 54 साल की महिला अधिकारी ने 1.5 करोड़ देकर 'खरीदा' प्रेमी, पत्नी ने मान ली शर्त!

उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि यह तरीका पूरी तरह से गैर-पेशेवर है. X पर उन्होंने लिखा, ''कृपया ऐसा मत कीजिए. हमारी कंपनी (Legitt AI) अनुबंधों के क्षेत्र में काम करती है, जहां जिम्मेदारी और व्यावसायिकता सबसे महत्वपूर्ण है. अगर आपका पहला संपर्क ही ऐसा हो, तो मैं या कोई अन्य फाउंडर इसका उत्तर नहीं देंगे. उन्होंने छात्र को नसीहत दी कि कॉलेज के प्रोजेक्ट और असली कॉर्पोरेट जगत में बड़ा अंतर है, और ऐसे शॉर्टकट यहां नहीं चलते.

एक और हैरान करने वाला जॉब मेल

यह मूर्खता सिर्फ एक व्यक्ति तक नहीं रुकी. लिंक्डइन पर योगांशु पाल नाम के एक यूजर ने भी बिलकुल वैसा ही ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा किया. इस मेल का टाइटल था - 'आपका नाम एप्सटीन फाइल्स में है'. अंदर लिखा था - 'हाय योगांशु, शीर्षक के लिए माफ़ी. लेकिन इतने सारे ईमेल के बीच आपका ध्यान पाने का यही रास्ता था. मैं मार्केटिंग की भूमिका तलाश रहा हूं.'

Viral Email Epstein Files Email Your Name Is in the Epstein Files Legitt AI CO

Recent News