बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी, पति ने दोनों को पकड़कर वैलेंटाइन डे को 'कुटाई डे' में बदला

Amanat Ansari 14 Feb 2026 10:11: PM 1 Mins
बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी, पति ने दोनों को पकड़कर वैलेंटाइन डे को 'कुटाई डे' में बदला

Hapur Valentines Day: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में वैलेंटाइन डे के दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. जहां ज्यादातर लोग अपने पार्टनर को प्यार भरे तोहफे दे रहे थे, वहीं यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ देख लिया.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर राहुल गांधी ने किसान नेताओं से चर्चा की, भाजपा ने क्या कहा...

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति से छिपकर अपने दोस्त के साथ समय बिताने निकली थी. पति को पहले से शक था, इसलिए उसने उनका पीछा किया. जैसे ही वह मेरठ रोड पर दोनों को साथ पाकर पहुंचा, गुस्से में आ गया.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने पीएम की असम से मणिपुर की फ्लाइट टिकट क्यों बुक की

सड़क के बीचों-बीच तीनों के बीच जोरदार झगड़ा शुरू हो गया. पति ने दोनों पर हाथ उठाया, जबकि पत्नी और उसके साथी ने भी जवाबी कार्रवाई की. काफी देर तक चले इस विवाद में राहगीर इकट्ठा हो गए, कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

यह भी पढ़ें: चुनावी ट्रस्ट से बीजेपी को मिला 3,157.65 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस इसके आसपास भी नहीं!

मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा. मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शांत किया और तीनों को थाने ले गई. वहां शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया. इस तरह तीनों का वैलेंटाइन डे थाने की चारदीवारी में ही बीता.

Valentine Day Hapur News UP News Husband wife boyfriend

Recent News