''मैं किसी और की अमानत हूं, छुआ तो जान से हाथ धो बैठोगे...'' सुहागरात पर दुल्हन की पति को धमकी

Amanat Ansari 14 Feb 2026 10:44: PM 1 Mins
''मैं किसी और की अमानत हूं, छुआ तो जान से हाथ धो बैठोगे...'' सुहागरात पर दुल्हन की पति को धमकी

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक नई-नई शादीशुदा जोड़े के साथ एक बेहद हैरान करने वाली घटना घटी है. साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी 23 नवंबर 2025 को महाराजपुर थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी. शादी के बाद दुल्हन को ससुराल में जोर-शोर से स्वागत किया गया और पूरा परिवार खुशी से झूम उठा.

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी, पति ने दोनों को पकड़कर वैलेंटाइन डे को 'कुटाई डे' में बदला

लेकिन सुहागरात की रात जब पति कमरे में पहुंचा, तो पत्नी ने साफ-साफ कह दिया, "मुझे छूने की कोशिश भी मत करना, मैं किसी और की अमानत हूं." उसने आगे धमकाया कि अगर तुमने जिद की तो तुम जान से हाथ धो बैठोगे. युवक ने शुरू में इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की. उसे लगा कि शायद मायके से अलग होने का दुख है, कुछ दिनों में सब सामान्य हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर राहुल गांधी ने किसान नेताओं से चर्चा की, भाजपा ने क्या कहा...

लेकिन हालात बद से बदतर होते गए. पत्नी बार-बार अपने प्रेमी के पास जाने की जिद करती और पति को लगातार धमकियां देती रही. मामला तब चरम पर पहुंचा जब बीते बुधवार को युवक ने उसे समझाने की कोशिश की. पत्नी ने फिर वही धमकी दोहराई और खुद को कमरे में बंद कर लिया. थोड़ी देर बाद परिवार ने बाहर से शोर सुना तो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने पीएम की असम से मणिपुर की फ्लाइट टिकट क्यों बुक की

पत्नी ने फंदा लगा लिया था. किसी तरह उसे बचा लिया गया, लेकिन पूरा परिवार सदमे में आ गया. डर और परेशानी से घिरे युवक ने तुरंत थाने जाकर पूरी घटना पुलिस को बताई. साथ में कुछ सबूत भी दिखाए. साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया जा रहा है और मामले में समझौते की कोशिश की जा रही है. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. 

Wedding night Bride threatened groom Boyfriend Suhagrat Suhagrat News Suhagrat Video

Recent News