जम्मू कश्मीर में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, कार्रवाई जारी

Global Bharat 19 Jun 2024 05:29: PM 1 Mins
जम्मू कश्मीर में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, कार्रवाई जारी

जम्मू कश्मीर से आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर निकलकर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि मुठभेड़ की कार्रवाई को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में अंजाम दिया गया है. इस दौरान 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है. वहीं पुलिस और एक जवान के भी घायल होने की खबर है. बता दें कि मंगलवार रात को सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकी के छुपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान चलाया गया था और अभियान अभी भी जारी है. यह खबर अपडेट की जाएगी.

Recent News