दूध में नींद, इश्क में साजिश... रोने का एक्टिंग ने खोल दिया राज, आशिक संग मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

Global Bharat 16 Jul 2026 10:23: PM 1 Mins
दूध में नींद, इश्क में साजिश... रोने का एक्टिंग ने खोल दिया राज, आशिक संग मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

लखनऊ : इटावा में सामने आई इस वारदात की कहानी किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है. जहां प्यार, धोखा, साजिश और कत्ल की पूरी पटकथा पहले से लिखी जा चुकी थी. पुलिस के मुताबिक, पत्नी आशिकी देवी ने अपने प्रेमी शिवम राजपूत के साथ मिलकर अपने पति आनंद की हत्या की ऐसी योजना बनाई कि पहली नजर में मामला आत्महत्या जैसा लगे.

जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले आनंद ने अपनी पत्नी को पड़ोसी शिवम के साथ देख लिया था, इसके बाद आशिकी ने खुद को बेगुनाह दिखाते हुए शिवम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जिसके चलते वह जेल चला गया,  लेकिन जून की शुरुआत में जेल से बाहर आते ही दोनों का प्रेम प्रसंग फिर शुरू हो गया और यहीं से आनंद की मौत की साजिश रची गई.

पुलिस के अनुसार, आनंद शारीरिक रूप से बेहद मजबूत और जिम जाने वाला युवक था. इसलिए सीधे हमला करना आसान नहीं था. योजना के तहत आशिकी ने रात में पति के दूध में नशीली गोलियां मिला दी. जब आनंद बेहोश हो गया तो शिवम घर पहुंचा और दोनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया.

इसके बाद कहानी को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई. शिवम घर से निकलते समय कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर गया, जबकि अंदर मौजूद आशिकी ने सुबह होते ही चीख-पुकार मचाकर पति की मौत पर मातम शुरू कर दिया. सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा था, लेकिन कमरे की बाहर से लगी कुंडी ने पुलिस को शक में डाल दिया.

इसी एक सुराग ने पूरी कहानी पलट दी। पूछताछ में पुलिस ने जब घटनास्थल के हर पहलू को जोड़ना शुरू किया तो आशिकी की बनाई हुई पटकथा बिखर गई. सख्ती से हुई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और प्रेमी शिवम की भूमिका का भी खुलासा कर दिया, इसके बाद पुलिस ने हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Etawah Murder Case Aashiki Devi Murder Case Shivam Rajput Murder Case Wife and Lover Killed Husband Uttar Pradesh Crime News

Description of the author

Recent News