जफर बना आर्यन, हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर पहुंचा अजमेर! पढ़वाया कलमा, पुलिस ने भेजा जेल

Global Bharat 16 Jul 2026 11:33: PM 1 Mins
जफर बना आर्यन, हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर पहुंचा अजमेर! पढ़वाया कलमा, पुलिस ने भेजा जेल

देहरादून : उत्तराखंड के काशीपुर से एक कथित फर्जी पहचान और शादी का झांसा देकर युवती को दूसरे राज्य ले जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद जफर उर्फ छोटू पर आरोप है कि उसने खुद को आर्यन बताकर एक हिंदू युवती से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया, इसके बाद उसने शादी का वादा कर युवती को राजस्थान के अजमेर ले गया.

परिजनों द्वारा युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने के बाद काशीपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने अजमेर में दोनों का पता लगाया. पुलिस का दावा है कि युवती को अजमेर में रखा गया था, जहां उसके धर्मांतरण और निकाह की तैयारी किए जाने की आशंका जताई गई.

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी मोहम्मद जफर उर्फ छोटू उर्फ आर्यन को हिरासत में ले लिया, इसके बाद उसे उत्तराखंड लाया गया, जहां संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है.. युवती के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है. जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Mohammad Zafar Aryan Fake Identity Kashipur News Ajmer Conversion Case Uttarakhand Crime News

Description of the author

Recent News