अमेरिका में F-35 फाइटर जेट क्रैश, पायलट बाल-बाल बचा

Amanat Ansari 01 Apr 2026 04:27: PM 1 Mins
अमेरिका में F-35 फाइटर जेट क्रैश, पायलट बाल-बाल बचा

F-35 Fighter Jet Crashes in the US: नेवादा के लास वेगास के पास स्थित नेलिस एयर फोर्स बेस से उड़ान भरने वाले अमेरिकी वायुसेना के अत्याधुनिक F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने ठीक एक दिन पहले (31 मार्च 2026) सुर्खियां बटोरीं. विमान नेलिस बेस के ट्रेनिंग रेंज के अंदर, इंडियन स्प्रिंग्स से लगभग 25 मील उत्तर-पूर्व में स्थित नियंत्रित सैन्य क्षेत्र में गिरा. शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स में इसे F-15 बताया गया था, लेकिन बाद में आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई कि दुर्घटना F-35 लाइटनिंग II की ही थी.

पायलट की जान बच गई

हादसे से पहले पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर लिया. हालांकि शुरुआती कुछ घंटों तक पायलट का पता नहीं चल पाया, जिसके चलते सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. बाद में पायलट को सुरक्षित ढूंढ लिया गया. वह केवल मामूली चोटों से घायल हुआ है और फिलहाल उसका मेडिकल इलाज चल रहा है.

घटना के समय बेस पर इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया और इलाके को तुरंत घेर लिया गया. राहत की बात यह रही कि क्रैश एक निर्जन सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र में हुआ, इसलिए किसी आबादी वाले इलाके या नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

हादसे की वजह अभी अज्ञात

अमेरिकी वायुसेना ने अभी तक दुर्घटना का सटीक कारण नहीं बताया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान उड़ान के दौरान किसी तकनीकी समस्या या संतुलन संबंधी दिक्कत का शिकार हो सकता है. पूरी घटना की गहन जांच चल रही है. यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि F-35 दुनिया का सबसे महंगा और उन्नत स्टेल्थ फाइटर जेट माना जाता है, जिसका इस्तेमाल अमेरिका समेत कई देश अपनी वायुसेना में करते हैं. 

f 35 fighter jet crash us f 35 us iran war

Recent News