“कहां है पुष्पा? वह डकैत कहां गया?” IPS को जहांगीर खान ने दी थी धमकी, घर में घुसकर सीएम सुवेंदु ने दिया ललकारा, कहा पुष्पा को मैं देखूंगा

Global Bharat 16 May 2026 10:05: PM 1 Mins
“कहां है पुष्पा? वह डकैत कहां गया?” IPS को जहांगीर खान ने दी थी धमकी, घर में घुसकर सीएम सुवेंदु ने दिया ललकारा, कहा पुष्पा को मैं देखूंगा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने फाल्टा में आयोजित जनसभा से ऐसा बयान दिया, जिसने पूरे बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी. अपने भाषण में उन्होंने बार-बार पुष्पा का नाम लेते हुए सीधे तौर पर तृणमूल से जुड़े कथित दबंग नेता जहांगीर खान पर निशाना साधा. सभा के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह तथाकथित पुष्पा कहां है. वह डकैत कहां है. दिखाई क्यों नहीं दे रहा. यहां पुष्पा शब्द का इस्तेमाल कथित तौर पर जहांगीर खान के लिए किया गया, जिस पर भाजपा लंबे समय से इलाके में डर और दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाती रही है.

सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिन लोगों ने धमकी, बाइक वाहिनी और हिंसा का माहौल बनाया था, उनके खिलाफ अब कार्रवाई होगी. उन्होंने मंच से कहा कि भाजपा गुंडागर्दी नहीं होने देगी और अब देख लेंगे, काट देंगे, तोड़ देंगे जैसी राजनीति खत्म होने वाली है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान हुई सभी शिकायतों को दर्ज कर लिया गया है और एफआईआर भी हो चुकी है. भाजपा नेता ने 2021 की चुनाव बाद हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 19 लोगों को कुख्यात अपराधी बताया था, जिनमें जहांगीर खान का नाम भी शामिल था.

इसी संदर्भ में उन्होंने भीड़ से पूछा कहां है पुष्पा, अब क्यों दिखाई नहीं दे रहा.  हालांकि भाषण के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण मतदान और संयम बनाए रखने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा जीत को उत्सव की तरह मनाना चाहती है, लेकिन किसी पर जबरदस्ती नहीं की जाएगी. सभा के अंत में जब उन्होंने पूछा वोट कहां देना है, तो भीड़ ने जोरदार आवाज़ में जवाब दिया कमल के फूल पर.

Suvendu Adhikari Falta By Election Pushpa Jahangir Khan West Bengal Politics BJP TMC Clash

Description of the author

Recent News