बंगाल के सुवेंदु को उड़ाने की धमकी, अल-कायदा के नाम पर आया मेल…हसनैन इकबाल गिरफ्तार

Global Bharat 16 May 2026 07:07: PM 1 Mins
बंगाल के सुवेंदु को उड़ाने की धमकी, अल-कायदा के नाम पर आया मेल…हसनैन इकबाल गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को आत्मघाती बम हमले की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. यह धमकी आतंकी संगठन अल-कायदा के नाम पर ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसके बाद कोलकाता पुलिस, साइबर सेल और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझ भी नहीं पाई थी कि इस नए मामले ने पुलिस प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय हसनैन इकबाल के रूप में हुई है, जिसे कोलकाता के गार्डन रीच इलाके से पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि 14 मई को भवानीपुर थाने को एक धमकी भरा ईमेल मिला था. ईमेल में दावा किया गया था कि अल-कायदा की मदद से मुख्यमंत्री पर आत्मघाती हमला किया जाएगा. धमकी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मामले की जांच तेज कर दी गई.

कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्नर सोलोमन नेसाकुमार के मुताबिक, आरोपी ने जांच एजेंसियों को भ्रमित करने के लिए एक महिला के नाम से ईमेल भेजा था. साइबर टीम ने तकनीकी जांच के जरिए ईमेल की लोकेशन और डिजिटल ट्रेल को ट्रैक किया, जिसके बाद गार्डन रीच के गुलाम अब्बास लेन में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने ईमेल भेजने की बात स्वीकार कर ली है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी के पीछे उसकी मंशा क्या थी और क्या इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है.

 साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का किसी कट्टरपंथी संगठन से कोई संबंध तो नहीं है. घटना के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं, जबकि इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. 

Suvendu Adhikari Al-Qaeda Threat Kolkata Cyber Cell Hasnain Iqbal Arrested Suicide Bomb Attack Threat

Description of the author

Recent News