लखनऊ : यूपी के सियासत इन दिनों चाय की तरह उबलती नजर आ रही है. फतेहपुर में चाय की दुकान पर छापेमारी की तेज आंच से सियासत उफान पर है. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में अखिलेश यादव ने चाय की दुकान पर रुककर चुस्कियों का आनंद लिया था. उसी दुकान पर फूड विभाग की टीम ने छापेमारी की थी. फूड विभाग की टीम ने छापेमारी करके एल्मुनियम के बर्तन में चाय बनाने पर दुकान को सील करने की धमकी दी थी. फूड विभाग की धमकी के बाद अखिलेश यादव ने चाय विक्रेता आर्यन को लखनऊ बुलाया और पीतल के बर्तन भेंट किया. अखिलेश यादव ने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार रोजगार छिनेगी. तब-तब अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे.
फतेहपुर जिले के दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने 20 फरवरी को शेषमन यादव के यहां रुक कर चाय पिया था. शेषमन यादव के लड़के आर्यन यादव ने अखिलेश यादव को चाय पिलाया था. अखिलेश की चाय पीने के बाद फ़ूड विभाग की टीम ने दुकान पर छापेमारी की थी. चाय का सैंपल लिया था और कहा था कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बना रहे हो. दुकान को सील कर दिया जाएगा. फूड विभाग की छापेमारी के बाद यूपी की सियासत गर्म हो गई है, जहां अखिलेश यादव ने निशाना साधा था.
अखिलेश ने दिए पीतल के बर्तन
फूड विभाग की छापेमारी के बाद अखिलेश यादव ने आर्यन यादव को लखनऊ कार्यालय पर बुलाया, जहां पीतल का बर्तन भेंट किया. अखिलेश यादव ने पीतल का बर्तन भेंट करने के बाद सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि भाजपा की सरकार जब किसी का रोजगार छिनने का काम करेगी. सामर्थ्य के अनुसार मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे.