falta election result 2026 : पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान की मतगणना रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी बढ़त बनाकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. जानकारी के मुताबिक BJP उम्मीदवार करीब 14,514 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कम्युनिस्ट पार्टी दूसरे पर है. फाल्टा विधानसभा सीट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यहां पर बीजेपी ने जीत दर्ज नहीं किया है. इस सीट पर TMC और अन्य दलों का प्रभाव रहा. अब शुरुआती रुझानों ने एक बार फिर बंगाल में BJP की वापसी की चर्चा तेज कर दी है.
इस सीट पर पुनर्मतदान के दौरान लगभग 87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की थी. खास बात यह रही कि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मतदान से कुछ दिन पहले चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया.
हालांकि, मैदान में आधिकारिक तौर पर छह उम्मीदवार मौजूद हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला BJP और अन्य विपक्षी दलों के बीच माना जा रहा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यह बढ़त अंतिम परिणाम में बदलती है तो इसे बंगाल की राजनीति में बड़ा संकेत माना जाएगा.
फिलहाल मतगणना जारी है और सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं. फाल्टा सीट का परिणाम आने वाले दिनों में राज्य की सियासत की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है.