बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा, अखिलेश ने ये कहा...

Global Bharat 01 Jun 2024 05:47: PM 1 Mins
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा, अखिलेश ने ये कहा...

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए, जिन लोगों ने महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी बढ़ाई है. उनको सबक सिखाने के लिए सातों चरण में वोट को चोट दे रहे हैं. हम लोग तो 300 से ज्यादा सीटें लाएंगे. 

वहीं  वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 4 जून को मंगलवार है और मंगल होने जा रहा है...सबसे ज्यादा सीटें(उत्तर प्रदेश में) समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन की होंगी.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन को इस बार 300 सीटों पर सफलता मिलेगी और केंद्र में सरकार बनेगी. उन्होंने कहा है कि बिहार से भी चौंकाने वाला परिणाम सामने आने वाला है. बता दें कि तेजस्वी यादव आज इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि एग्जिट पोल के बारे में सभी जानते हैं जिसके तहत सब कुछ एकतरफा दिखाया जाता है. यह इस बार कारगर नहीं होगा. बिहार में चौंकाने वाले नतीजे आएंगे. इतनी सीटें आएंगी कि भाजपा केंद्र में सरकार नहीं बना पाएगी. 

वहीं इंडिया ब्लॉक की बैठक में विपक्षी गठबंधन दावा कर रहा है कि वह भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को केंद्र में सत्ता में लौटने से रोकने और अपनी खुद की सरकार बनाने में सफल रहेगा.

INDIA ब्लॉक बनने के बाद इससे कुल 28 दल जुड़े थे, लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले JDU और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में असर रखने वाली राष्ट्रीय लोक दल जैसी कुछ पार्टियां बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल हो गईं थी.

Recent News